सोशल मीडिया पर अक्सर कई सारे वीडियोज वायरल होते रहते हैं, इन वीडियोज में बहुत सारे वीडियो जंगल से जुड़े होते हैं। जिनमें कभी जंगली जानवरों की खतरनाक लड़ाई देखने को मिलती है, तो कभी उनके बीच का प्यार भी दिखाई देता है। जानवरों से जुड़े इन वीडियोज को लोग खूब पसंद करते हैं।
इस बीच जंगली जानवरों से जुड़ा एक वीडियो फिर से वायरल हो रहा है, जिनमें दो खूंखार जानवर आमने-सामने आ गए हैं। क्या अपने कभी सोचा है कि शेर और मगरमच्छ के बीच लड़ाई छिड़ जाए तो उनमें से कौन जीतेगा? यह तय कर पाना थोड़ा मुश्किल है कि इस लड़ाई में आखिर कौैन जितेगा।
लेकिन फिलहाल सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें इसकी थोड़ी बहुत झलकियां देखने को मिल रही है। दरअसल इस वीडियो में शेरों की एक झुण्ड नदी किनारे किसी जानवर को शिकार कर उसे खाने में लगा हुआ है। इसी बीच नदी के किनारे पर एक मगरमच्छ नजर आता है। जिसे देखते ही झुण्ड में मौजूद सबसे बूढ़ा शेर उसकी ओर जाने लगता है। इस दौरान मगरमच्छ पहले तो वहीं डटा रहता है लेकिन थोड़ी देर बाद जब शेर दहाड़ता है, तो वह थोड़ा-सा पीछे हट जाता है।
हालांकि इसके बावजूद भी वो शेर से डटकर मुकाबला करने को तैयार रहता है। लेकिन आखिरकार शेर मगरमच्छ को वापस से पानी में जाने पर मजबूर कर देता है और धीरे-धीरे वापस से पानी में चला जाता है। अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। कई लोगों ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आखिरकार शेर जंगल राजा होता है।
294
