अब दूध-अंडे लेने के लिए बाहर क्यों जाना? यहां एक कॉल पर घर तक राशन पहुंचा जा रहे रोबोट

by Kakajee News

तकनीक के दौर में रोबोट कई क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। रेस्तरां और ऑटो सेक्टर से एक कदम आगे बढ़ते हुए अब सामान की होम डिलीवरी में भी रोबोट ने दस्तक दे दी है। होम डिलीवरी की बढ़ती मांग को पूरा करने की उम्मीद में सिंगापुर की एक टेक कंपनी ने यहां के एक हिस्से में निवासियों को किराने का सामान घर तक पहुंचाने के लिए रोबोट तैनात किए हैं। एक साल के परीक्षण में ‘कैमेलो’ रोबोट सर्विस की सुविधा 700 घरों की दा जा रही है।

ऐप से मिलेगी जानकारी
रॉयटर्स के मुताबिक, यूजर डिलीवरी स्लॉट में दूध और अंडे बुक कर सकते हैं। रोबोट के एक पिक-अप पॉइंट पर पहुंचने पर एक ऐप उन्हें सूचित कर देता है। आमतौर पर एक अपार्टमेंट बिल्डिंग की लॉबी में रोबोट के पहुंचने पर यह नोटिफिकेशन मिल जाता है। यह रोबोट 3डी सेंसर और कैमरा से लैस है। इसके अलावा इस रोबोट में दो कंपार्टमेंट हैं। प्रत्येक में खाने और ऑनलाइन पार्सल ऑर्डर का 20 किलो वजन आ सकता है। यह रोबोट वीकडेज में एक दिन में चार से पांच डिलीवरी कर देता है। वहीं शनिवार को कॉल करने पर हाफ डे करता है।

कींटाणुमुक्त करता है
रोबोट तेजी से ऑर्डर डिलीवर करने के साथ-साथ साफ-सपाई का भी पूरा ख्याल रखता है। इसे बनाने वाली कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव लिंग टिंग मिंग के मुताबिक यह रोबोट अल्ट्रावॉयलेट लाइट के जरिए हर यात्रा के बाद खुद को कींटाणुमुक्त करता है। मिंग का कहना है कि महामारी के दौरान हर कोई डरा हुआ है और संपर्करहति, इंसानरहित तरीके की ओर देख रहा है। इन सभी उम्मीदों पर यह रोबोट खरा उतरता है। इस सर्विस में कोई समस्या तो नहीं है यह सुनिश्चित करने के लिए फिलहाल शुरुआत में कंपनी के कर्चमारी इस रोबोट के साथ जा सकते हैं।

बुजुर्गों के लिए मददगार
इस सर्विस का लाभ लेने वाले एक 25 वर्षीय छात्र तशफिक हैदर का कहना है कि यह बुजुर्गों के लिए विशेष रूप से मददगार हो सकती है। उन्हें खुद सामान लेकर घर नहीं जाना होगा। हालांकि कुछ लोगों के लिए यह टेक्नोलॉजी थोड़ी परेशान करने वाली हो सकती है।

Related Posts

Leave a Comment