शादी का झांसा देकर नाबालिग से दो साल तक करता रहा रेप, लड़की ने पुलिस से लगाई गुहार

by Kakajee News

उत्‍तर प्रदेश के कुशीनगर के खड्डा क्षेत्र में एक लड़के ने शादी का झांसा देकर दो साल तक नाबालिग लड़की का रेप किया। यहां तक के युवक के परिजनों को जानकारी हुई तो वह भी शादी को तैयार हो गए थे मगर बाद में मुकर गए। पीड़ित किशोरी ने इसकी तहरीर थाने में देकर कार्यवाही की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन करते हुए आगे की कार्यवाही में जुटी है।
खड्डा क्षेत्र निवासी एक युवक ने बगल के ही एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति की नाबलिग पुत्री को दो साल पहले प्रेम जाल में फांसा। नजदीकियां बढ़ी तो युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और उसका यौन शोषण करने लगा। कुछ दिन बाद जब किशोरी युवक से शादी करने की बात कहती तो कल शादी कर लेंगे आदि की बातें कहते हुए लड़की को टरकाने लगा। दो वर्ष बीतने के बाद भी जब युवक उसे झांसा देता रहा तो उसने लडके पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया। अब युवक उससे शादी करने से मुकर गया।
इसकी जानकारी किशोरी के परिजनों को हुई तो वह युवक के घर पहुंचे और उसके परिजनों से शादी करने का प्रस्ताव रखा। जहां युवक के परिजन दोनों की शादी करने की बात पर राजी हो गये लेकिन बाद में वे भी अपनी बात से मुकर गये। इसके बाद पीड़िता ने युवक पर शादी का झांसा देकर दो वर्ष से उसका यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए इसकी तहरीर थाने में देकर कार्यवाही की मांग की है। इस सम्बन्‍ध में इंस्पेक्टर आरके यादव का कहना है कि इस मामले में तहरीर मिली है। छानबीन करते हुए पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

Related Posts

Leave a Comment