प्रख्यात रंगकर्मी मधुकर राव वाशिंग का निधन

by Kakajee News

बिलासपुर। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त मधुकर राव वाशिंग जाने माने रंग कर्मी,निर्देशक, नृत्य निर्देशक, छत्तीसगढ़ी लोककला को देश में पहचान देने वाले, अभिनय के क्षेत्र में जीत हासिल करने वाले आज कोरोना से हार गए।
स्व,जवाहर बघेल निर्देशित प्रथम छत्तीसगढ़ी हास्य नाटिका “” माटी जागिस रे “” का 105 मंचन कर छत्तीसगढ़ी की अमिट छाप छोड़ी। 2011 में छत्तीसगढ़ रत्न से सम्मानित वाशिंग जी ने देश के सभी प्रदेशो में राष्ट्रीय स्तर के सांस्कृतिक एकता शिविर आयोजित कर बिलासपुर की पहचान बनाई। आज सुबह कोरोना की जंग हार कर बिलासपुर कलामंच को सूना कर गए।

Related Posts

Leave a Comment