काका जी डॉट काम पहले नंबर पर, दर्शकों ने दिया भरपूर प्यार,मात्र तीन महीने में 31521 लोगों ने देखे समाचार

by Kakajee News

रायगढ़. देश-विदेश व प्रादेशिक समाचारों के साथ-साथ स्थानीय खबरों को प्रसारित करने के मामले में काका जी डॉट काम ने सभी वेबसाईट को पछाड़ते हुए एक ही दिन में 11 सौ से भी अधिक लेकर वेब पोर्टल में नंबर वन का खिताब हासिल कर लिया है। तीन महीने पहले शुरू हुई काका जी नाम की वेबसाईट बिना किसी तामझाम के खबरों की दुनिया में बगैर सनसनी फैलाए कदम रखने के बाद दर्शकों की पसंद में खरा उतरने की कोशिश कर रहा था और आखिरकार समाचारों के मामले में दर्शकों का भरपूर प्यार वेब पोर्टल काका जी डॉट काम को मिला था।
इस वेब पोर्टल के प्रधान संपादक नरेश शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया में समाचारों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने के लिए उन्होंने दिसंबर के अंतिम सप्ताह में काका जी डॉट कॉम का रजिस्टेªशन कराकर इसे शुरू किया था और देखते ही देखते मात्र तीन महीनों के भीतर ही 31 हजार से भी अधिक लोगों ने इसे अपनी पहली पसंद बनाया। नरेश शर्मा बताते हैं कि लॉकडाउन के समय प्रतिदिन 8 से 9 सौ हिट मिलने के बाद दो दिनों से एक हजार से भी अधिक लोगों द्वारा काका जी डॉट कॉम वेबपोर्टल न केवल पसंद किया जा रहा बल्कि सभी ने अपने सुझाव के माध्यम से वेबपोर्टल में डलने वाले समाचारों की तरीफ करते हुए कहा कि समाचारों की दुनिया में अपने तरह की नई खबरों को प्रसारित करने वाला यह वेब पोर्टल बेहद आकर्षित करता है और इसलिए वे इसमें डाले जाने वाले समाचारों को गंभीरता से पढ़ते हैं।
नरेश शर्मा बताते हैं कि आने वाले समय में इस वेब साईट मंे और भी बेहतर फिचर के अलावा वीडियो तथा अन्य सुविधाओं को लाने का प्रयास कर रहे हैं, वर्तमान में काका जी डॉट कॉम का अपना फेसबुक पेज, ट्विटर, इंस्टाग्राम में भी लाया गया है। इसके अलावा इस वेब पोर्टल को अपने मोबाईल में देखने के लिए प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड भी किया जा सकता है। 24 घंटे नए-नए समाचारों में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाता है कि देश-विदेश के अलावा प्रादेशित तथा जिले की प्रमुख खबरों को इसमें डाला जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को अच्छी खबरें पढ़ने को मिले। बहरहाल पहली बार किसी वेब साईट ने मात्र 12 घंटे में 11 सौ से भी अधिक हिट लेकर नंबर वन का खिताब हासिल किया है। इसके लिए नरेश शर्मा ने सभी दर्शकों का आभार व्यक्त किया है।

Related Posts

Leave a Comment