सोनू सूद का ट्वीट- ‘कोरोना की ऐसी की तैसी, जल्द मिलता हूं आप सबको’

by Kakajee News

पूरे देश में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। कोरोना काल के मसीना कहलाने वाले अभिनेता सोनू सूद भी अब कोविड की चपेट में आ गए हैं। इस बात की जानकारी खुद सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर दी। इस बीच सोनू ने एक नया ट्वीट किया है, जो चर्चा में है।

‘कोरोना की ऐसी की तैसी’
दरअसल कुछ ही देर पहले सोनू सूद ने एक ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में सोनू सूद ने लिखा- ‘कोरोना की ऐसी की तैसी, जल्द मिलता हूं आप सबको’। सोनू सूद के इस ट्वीट ने फैन्स को हैरत में डाल दिया है। एक ओर जहां फैन्स सोनू के जज्बे की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का ये भी पूछना है कि वो अब क्या नया करने जा रहा हे।

कोरोना की ऐसी की तैसी ।
जल्द मिलता हूं आप सबको ????

कोविड संक्रमित हुए सोनू
याद दिला दें कि आज (शनिवार) सोनू ने कोविड संक्रमित होने की खबर सोशल मीडिया पर दी थी। सोनू ने अपने पोस्ट में लिखा था, ‘नमस्कार दोस्तों, मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि कोविड 19 का मेरा टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसलिए मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। चिंता की कोई बात नहीं, उल्टा अब मेरे पास पहले से ज्यादा समय रहेगा आपकी मुश्किलों को ठीक करने का। याद रहे, कोई भी तकलीफ.. मैं हमेशा साथ हूं।’

लोगों से की ये अपील
एक ट्वीट में सोनू सूद लिखते हैं कि ‘मैं निश्चित हूं कि हम सब मिलकर अनेक लोगों की जिंदगियां बचा सकते हैं। यह समय किसी पर दोष मढ़ने का नहीं है बल्कि एक ऐसे जरूरतमंद के लिए आगे आने का वक्त है जिसे आपकी जरूरत है। कोशिश करिए उन्हें चिकित्सा संबंधी आवश्यकताएं पहुंचाईं जा सकें। चलिए मिलकर जिंदगियां बचाते हैं। हमेशा आपके लिए उपस्थित।‘

Related Posts

Leave a Comment