by Kakajee News

सारंगढ़ में सब्जी विक्रेता निकले सब्जी विक्रय करने,नगर पालिका से मिली अनुमति

सारंगढ़ । जिला कलेक्टर भीम सिंह द्वारा कोरोना संक्रमण रोकने के लिए रायगढ़ जिले में लॉकडाउन लगाया गया है । राग लाँकडॉउन को देखते हुए स्थानीय प्रशासन की ओर से शहरवासियों को राहत पहुंचाने की पहल की गई है । लॉकडाउन के दौरान राशन और सब्जियों की होम डिलीवरी की पेशकश करने वाले सब्जी व राशन विक्रेताओं को वार्ड वार सूची नगर पालिका सारंगढ़ ने जारी कर दी है । नगर पालिका अधिकारी संजय सिंह के दिशा निर्देश में अब वाहन से लोगों को राशन व ठेलों के माध्यम से सब्जी की आपूर्ति घरों तक कराई जा रही है । आप अपने वार्ड के पास धारक विक्रेता के फोन नंबर से ऑर्डर दे सकते हैं । आपको होम डिलीवरी की सुविधा प्रदान करेंगे ।

मुख्य नगरपालिका अधिकारी संजय सिंह ने प्रेस को बताया है कि – गत वर्ष लाँकडाउन के दौरान जिन विक्रेताओं को प्रशासन ने पास जारी किया था , वही दुकानदार या स्ट्रीट वेंडर सब्जियों और राशन की सप्लाई डोर टू डोर करेंगे । संजय सिंह ने बताया कि – फिलहाल नया पास जारी नहीं किया गया है । कोरोना संक्रमित कंटेनमेंट जोन में आम नागरिकों को राशन और सब्जियों की आपूर्ति कराए जाने हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है । जो कंटेनमेंट जोन के लोगों की सब्जी और राशन संबंधी समस्याओं का समाधान करेंगे । मुख्य नगरपालिका अधिकारी संजय सिंह ने कहा कि – घर पर रहे , सुरक्षित रहे , सोशल डिस्टेंस का पालन करें और मास्क लगाएं ।

Related Posts

Leave a Comment