बदसलूकी: महिला बोली- पति को टीका नहीं लगाने दूंगी, स्वास्थ्य कर्मी को जड़ा थप्पड़ और कहा चुड़ैल

by Kakajee News

कोरोना से जंग में कश्मीर घाटी के दूरदराज और दुर्गम इलाकों में जाकर स्वास्थ्य कर्मी लोगों को टीका लगे रहे हैं। इसके लिए कई स्थानों पर लोग स्वास्थ्य कर्मियों का स्वागत कर रहे हैं। इसी बीच एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने महिला स्वास्थ्य कर्मी के साथ बदसलूकी की सारी हदें पार कर दी। महिला के परिजन और मौके पर मौजूद अधिकारी उसे समझाते रहे पर उसने किसी की भी बात न मानी। बार-बार वह महिला कर्मियों को अपमानित कर रही थी।
बता दें कि घाटी में बारामुला के क्रीरी में एक महिला ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को अपने पति का टीकाकरण नहीं करने दिया। इतना ही नहीं महिला ने टीम की महिला कर्मियों के साथ बदसलूकी की। कर्मी को थप्पड़ जड़ने के साथ ही महिला ने उन्हें चुड़ैल तक कहा। महिला की इन सभी हरकतों के बावजूद स्वास्थ्य कर्मी अपना धर्म निभाते हुए उसे समझाती रही। मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

Related Posts

Leave a Comment