20 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर, कलेक्टर अपहरण का मास्टरमाइंड रह चुका है जालंधर रेड्डी

by Kakajee News

जगदलपुर । नक्सल ऑपरेशन में जुटे सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। 20 लाख के इनामी नक्सली ने सरेंडर कर समाज की मुख्यधारा को अपनाया है। आत्मसमर्पित नक्सली जालंधर रेड्डी उर्फ कृष्णा आंध्रप्रदेश-ओडिशा में सक्रिय था।
जालंधर स्टेट और जोनल कमिटी का सदस्य था। साल 2011 में मलकानगिरी कलेक्टर के अपहरण का मास्टरमाइंड भी था जालंधर। बता दें सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई से माओवादी भारी दबाव में हैं। घबराए नक्सली सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाकर अपना दबदबा कायम रखना चाह रहे हैं तो वहीं कुछ नक्सली सरेंडर कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ रहे हैं।

Related Posts

Leave a Comment