सारंगढ़ ब्लाक अस्पताल को मिले 03 आक्सीजन सिलेंडर, स्थानीय विधायक जांगड़े व अरूण मालाकार की पहल

by Kakajee News

रायगढ़. रायगढ़ जिले के सारंगढ़ क्षेत्र में बढ़ते कोविड संक्रमित मरीजों के बेहतर इलाज के लिए सारंगढ़ की विधायक उतरी गनपत जांगड़े व जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष अरूण मालाकार ने मिलकर तीन आक्सीजन सिलेंडर अस्पताल में सौंपे हैं। लंबे समय से इस अस्पताल में आक्सीजन सिलेंडर की कमी से मरीजों को खासी परेशानी हो रही थी और वहां से सीधे रायगढ़ जिला रिफर किया जा रहा था। अपने क्षेत्र में बढ़ते कोविड संक्रमण को रोकने के संदेश के साथ-साथ सहयोग के लिए उनकी पहल की सारंगढ़वासी प्रशंसा कर रहे हैं।
कांग्रेस द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार आज सारंगढ़ के विधायक श्रीमती उतरी गणपत जांगड़े एवं जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अरुण मालाकार ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीएमओ डॉक्टर सिदार को 3 नग ऑक्सीजन सिलेंडर सौंपा एवं ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को क्षेत्र के किसी भी को कोविड मरीज को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर सहयोग की जरूरत पड़ने पर तत्काल संपर्क करने का निर्देश दिया इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष पवन अग्रवाल एवं एल्डरमैन बबलू बहिदार भी उपस्थित थे विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े एवं जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार ने शहर के सभी समाजसेवियों एवं आम नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की है की वे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन सिलेंडर या मरीजों को कोविड-19 सेंटर में लाने ले जाने के लिए वाहन वगैरह देना चाहते हैं तो काफी मरीजों की मौत होने से बस सकती है विधायक महोदया ने अति शीघ्र एक वाहन स्वयं के खर्च से व्यवस्था करने का वादा किया है

Related Posts

Leave a Comment