रायगढ़ । रायगढ़ जिले में भी लॉकडाउन 6 मई तक आगे बढ़ाया है। सुबह 6 बजे तक आदेश प्रभावी रहेगा। कलेक्टर भीम सिंह ने ये आदेश जारी किया है।
छत्तीसगढ़ के 15 जिलों में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। रायपुर, बालोद और महासमुंद में भी लॉकडाउन 6 मई सुबह 6 बजे तक बढ़ाया गया है। इसके अलावा दुर्ग, राजनांदगांव, धमतरी, कोरबा, बेमेतरा, जशपुर, सूरजपुर, सरगुजा, बलरामपुर, कांकेर और कोंडागांव में 5 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है। इनमें बेमेतरा, जशपुर, सूरजपुर, कांकेर, कोंडागांव और राजनांदगांव में 5 मई को सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। धमतरी में 5 मई को रात 11 बजे तक। बलरामपुर और कोरबा में 5 मई को रात 12 बजे तक लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया गया है। वहीं आज गौरेला पेंड्रा मरवारी जिले में भी लॉकडाउन बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया गया है।
रायपुर की बात करें तो आज शाम नया आदेश जारी किया गया, जो सोमवार से लागू होगा। नए आदेश के मुताबिक जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए गोदामों में लोडिंग-अनलोडिंग की अनुमति रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक रहेगी। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले को कंटेनमेन्ट जोन घोषित किया गया है। लॉकडाउन के दौरान। कड़े प्रतिबंधों के साथ अत्यावश्यक सेवाओं की अनुमति मिलेगी। कलेक्टर ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं, फल, सब्जी, अंडा, पोल्ट्री, मटन, मछली और किराना सामग्री की डिलीवरी सुबह 6 से दोपहर 2 बजे की जा सकती है। केवल स्ट्रीट वेंडर, ठेले वाले, पिकअप, मिनी ट्रक और दूसरे उपयुक्त छोटे वाहन के माध्यम से इन सामानों की डिलीवरी की जा सकेगी। इस अवधि में ऑनलाइन शॉपिंग और ई- कॉमर्स को भी छूट दी गई है। बाकी सभी व्यवस्थाएं पूर्व में जारी आदेश के मुताबिक रहेंगी। इन दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन वाले जिले
- दुर्ग- 6 अप्रैल से 6 मई सुबह 6 बजे तक
- रायपुर- 9 अप्रैल से 6 मई
- राजनांदगांव- 10 अप्रैल से 5 मई सुबह 6 बजे तक
- बेमेतरा- 10 अप्रैल से 5 मई सुबह 6 बजे तक
- बालोद- 10 अप्रैल से 6 मई सुबह 6 बजे तक
- बलौदाबाजार- 11 अप्रैल से 29 अप्रैल
- कोरिया- 11 अप्रैल से 28 अप्रैल
- धमतरी- 11 अप्रैल से 5 मई रात 12 बजे तक
- जशपुर- 11 अप्रैल से 5 मई सुबह 6 बजे तक
- कोरबा- 12 अप्रैल से 5 मई रात 12 बजे तक
- सूरजपुर- 13 अप्रैल से 5 मई सुबह 6 बजे तक
- सरगुजा- 13 अप्रैल से 5 मई रात 12 बजे तक
- जांजगीर- 13 अप्रैल से 28 अप्रैल
- गरियाबंद- 13 अप्रैल से 26 अप्रैल
- बिलासपुर- 14 अप्रैल से 26 अप्रैल
- रायगढ़- 14 अप्रैल से 6 मई सुबह 6 बजे तक
- महासमुंद- 14 अप्रैल से 6 मई सुबह 6 बजे तक
- मुंगेली- 14 अप्रैल से 26 अप्रैल
- बलरामपुर- 14 अप्रैल से 5 मई रात 12 बजे तक
- पेंड्रा- 14 अप्रैल से 6 मई सुबह 6 बजे तक
- कवर्धा- 21 अप्रैल से 29 अप्रैल
22 जगदलपुर- 15 अप्रैल से 26 अप्रैल - बीजापुर- 16 अप्रैल से 26 अप्रैल
- दंतेवाड़ा- 18 अप्रैल से 27 अप्रैल
- नारायणपुर- 19 अप्रैल से 26 अप्रैल
- कांकेर- 19 अप्रैल से 05 मई सुबह 6 बजे तक
- कोंडागांव- 20 अप्रैल से 5 मई सुबह 6 बजे तक
- सुकमा- 20 अप्रैल से 1 मई
