आरोपियों के पक्ष में खड़े होना भी अपराध है – संजय देवांगन, पद से हटाने की बजाय बचाव करने वालो को जनता माफ नही करेगी

by Kakajee News

रायगढ़ – जिला भाजपा आईटी सेल प्रमुख अंशुल टुटेजा पर कार्यवाही किये जाने के मामले को उचित ठहराते हुए वरिष्ठ कांग्रेस पार्षद संजय देवांगन ने कहा कि ऐसे गैर जिम्मेदाराना हरकत पर अंशुल को पद से हटाने की बजाय उसके बचाव में खड़े होना गलत कार्य को प्रश्रय देना है ऐसे लोगो को जनता कभी माफ नही करेगी l कुंए में गिरने पर सहायता के जरिये उसे निकलाना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।
भाजपा के नेता कुएं में गिरे हुए व्यक्ति को निकालने की बजाय कुएं खोदने की गलती का शोर मचा रहे है। कोरोना से भाजपाई कांग्रेसी सभी समान रूप से कलवित हो रहे है आम जनता के लिए यह संकट की स्थिति है। प्रसाशनिक अमला तन मन धन से समर्पित होकर काम कर रहा है l कोरोना बीमारी से ग्रसित होने में जहां घर परिवार के रिश्तदार शव लेने से डर रहे है वहाँ प्रशासन अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है l अचानक से संक्रमितो के बढ़ने से स्वाथ्य सुविधाओ पर अत्यधिक दबाव पड़ा है l स्वास्थ्य कर्मी भी दिन रात एक कर आम जनता की जान बचाने में तुले हुए है ऐसे में एक मरीज के हवाले से कही गई बात को गैर जिम्मेदार तरिके बढ़ा चढ़ाकर इस तरह से प्रचारित करना जिससे लोगो के मन मे भय हो यह अनुचित है।
भाजपा के पदाधिकारी इस घटना को जानबूझकर प्रचारित कर रहे है ताकि कोरोना संक्रमितों की सेवा में लगे चिकित्सा कर्मियों का मनोबल तोड़ा जा सके। यदि किसी मरीज के साथ ऐसी घटनाएं हो जाती है तो उसे प्रचारित करने की बजाय उसकी पुनवृति न हो इस पर विचार करना चाहिए।
रायगढ की मीडिया कमियों को समय समय पर सामने लाती है जिस पर संजीदा होकर सुधार किया जाता है लेकिन भाजपा के कथित पदाधिकारी स्वय मीडिया की भूमिका निभाना चाहते है l अंशुल टुटेजा पर की गई कार्यवाही को उचित ठहराते हुए संजय देवांगन ने पद से हटाने की मांग की है ताकि दोबारा ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, साथ ही जिला भाजपाध्यक्ष उमेश अग्रवाल सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को इस मामले में हैस टैग करने की बजाय केंद्र के नेताओ द्वारा रैली के आयोजन पर भीड़ जुटाने के मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग करनी चाहिए।

भाजपा बता रही कितने मर रहे.. कांग्रेस बता रही कितने स्वास्थ्य हुए
जिला भाजपा रोज बता रही है कि कितने लोग कर रहे है और कितने संक्रमित हो रहे जबकि कांग्रेस बता रही कि कितने लोग स्वस्थ हो कर लौट रहे l जिला भाजपा नकारात्मक राजनीति कर रही है जिससे आम जनता पैनिक हों रही है। जिला भाजपा को संकट के समय मे सत्ता की याद आ रही है l आम जनता ऐसे समय मे राजनीति करने वालो को माफ नही करेगी।

Related Posts

Leave a Comment