मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में अस्पताल में भर्ती एक कोरोना मरीज का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह फिल्म दबंग के डॉयलॉग की तर्त पर कहता है- कोरोना से नहीं साहब, पंखे से डर लकात है। दरअसल, छिंदवाड़ा में एक कोरोना मरीज की अस्पताल प्रशासन से वार्ड का खस्ताहाल पंखा बदलवाने की गुहार का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है।
दो मिनट 17 सेकेंड के वीडियो में युवक मास्क लगाकर बेड पर लेटा दिख रहा है। वह कह रहा है कि उसे कोरोना का उतना खौफ नहीं है जितना उसके सिर पर लगे इस पंखे का है। वीडियो में पंखा देखकर लग रहा है कि वो कभी भी नीचे आ गिरेगा। वायरल वीडियो में युवक कह रहा है, ‘दोस्तों ये मैं छिंदवाड़ा जिले के सबसे बड़े अस्पताल में भर्ती हूं।’ आगे कहता है, ‘ये मेरे बेड के ऊपर एक विदेशी पंखा है, जिसे देखकर ही डर लग रहा है।’ इसके बाद युवक जो कहता है, उसे सुनकर यकीनन सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ का डायलॉग याद आ जाएगा। वह कहता है-‘कोरोना से डर नहीं लगता साबह, इस पंखे से लग रहा है।’
इंटरनेट यूजर्स ने भी डरावने तरीके से झूलते पंखे को लेकर युवक की चिंता को सही ठहराया और अस्पताल प्रशासन से उसे बदलवाने की विनती की। एक यूजर ने लिखा, ‘पंखे की हालत वाकई डरावनी है।’ बता दें कि देश में कोरोना वायरस काफी तेजी से फैल रहा है।
333
