सारंगढ । स्थानीय नगर के मंगल भवन को जिला कलेक्टर भीम सिंह के आदेश पर कोविड-19 सेंटर 50 बेड का बनाया गया है । मुख्य नगरपालिका अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि- सारंगढ़ विधानसभा के लोकप्रिय विधायक एवम अनुसूचित विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार के सौजन्य से 6 नग कूलर प्रदान किया गया है । जो कोविड-19 सेंटर में भर्ती कोविड-19 मरीजों के लिए यह बहुत ही राहत की बात है ।
विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जाँगड़े ने कहा कि – मैं हूं ना यह तीन शब्द जादू का काम करते हैं । मनोवैज्ञानिकों के अनुसार किसी उदास या मुसीबत में फंसे व्यक्ति के लिए थोड़ा सा भी प्रयास करना उसे उम्मीद , हिम्मत और हौसला देता है । किसी के लिए दवा या टैक्सी का प्रबंध कर देना , किसी को भोजन देना , किसी को लिफ्ट दे देना उनके लिए अपने किसी जानकार व्यक्ति से बात करना , उनके साथ डॉक्टर के पास जाना , उनके साथ समय बिताना , उनकी बातें सुनना आदि कई ऐसी छोटी बातें हैं , जो दूसरों के लिए आप के सोचे हुए से कहीं अधिक महत्व रखती है । कोरोना बीमारी के बाद अस्पताल , दवा , देखभाल आदि को लेकर भी मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । ऐसे में हमें अपनी तरफ से जो भी बन पड़े वह सहायता करनी चाहिए । यूं भी किसी परेशान व्यक्ति को जब कोई यह कहता है कि – मैं हूं ना यह तीन शब्द उनके लिए जादू का काम करते हैं । यह बात विधायक उतरी जांगड़े ने कूलर देते हुए कही है ।
विदित हो कि – इस अवसर पर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर सिदार, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सूरज तिवारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय सिंह, नगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन अग्रवाल , एनएसयूआई प्रदेश सचिव शुभम बाजपेई , एल्डरमैन बबलू बहिदार , अभिषेक शर्मा रक्त मित्र भी उपस्थित थे । विधायक उत्तरी गनपत जाँगड़े एवं जिला अध्यक्ष मालाकार ने नगर वासियों से अपील कियें कि – यथा शक्ति मंगल भवन कोविड -19 सेंटर में जरूरत की चीजें जैसे ऑक्सीजन सिलेंडर , कूलर ,पंखा दान करें । हमेशा मरीजो के हर समस्या को अपना समस्या मान कर कांग्रेस कार्य करती है । कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता और मरीज की देखभाल में हर मुमकिन कोशिश कर रही है, इस सराहनीय कदम के लिए सारंगढ एल्डरमैन शुभम ने सभी नेताओं का साधु वाद किया है । साथ ही कोविड के मरीजों की हर मुमकिंन मदद करने की बात कही है।
282
