- घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के भैंसही गांव के सिवाना की
- मृतक महिला व घायल महिला परमालपुर गांव की, घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल
भगवानपुर/कैमूर। कैमूर से बड़ी खबर आ रही है। जहां सिवाना में घास गढ़ने गयी दो महिलाओ पर आकाशीय बिजली गिर गयी। जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। दूसरी महिला घायल हो गयी। जिसका इलाज भगवानपुर सीएचसी में किया जा रहा है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के भैसही सिवाना की है। मृतक महिला परमालपुर गांव की प्रभु पाल की 40 वर्षीय पत्नी कौशल्या देवी बतायी जाती है। वही घायल महिला उसी गांव की स्व सुरेंद्र पाल की पत्नी आरती कुंवर 50 वर्षीय बतायी जाती है।
- बंजारी सियाराम होटल में रेड, होटल में छिपाकर रखी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त,संचालक गिरफ्तार, 35 पाव अंग्रेजी शराब बरामदरायगढ़ । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब के…
- घरघोड़ा न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, पत्नीहंता पति को अर्थदण्ड से भी किया दंडितरायगढ़. अपरसत्र न्यायाधीश श्रीमान अभिषेक शर्मा के न्यायालय ने हत्या के आरोपी अलवंन तिग्गा को उसकी पत्नी ग्रेस तिग्गा की हत्या…
- घरघोड़ा पुलिस ने सुलझाया मकान चोरी का मामला, चोरी गए LED T V, आयरन व बर्तन सहित सामान बरामद, दो आरोपी गिरफ्ताररायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने लगातार…
- लूटपाट की घटना में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, युवक से बोतल से हमला कर छीनी थी नकदी, कुछ ही घंटों में कोतवाली पुलिस ने सुलझाया मामलारायगढ़ । 17 मार्च की रात लूटपाट की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के…
- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक-3 (लाइन नंबर-05) पर वॉशेबल एप्रन का डिस्मेंटलिंग एवं बैलेस्टेड ट्रैक में रूपांतरण कार्य किया जाएगा , कुछ गाड़ियों का परिचालन रहेगा प्रभावितबिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल अंतर्गत गोंदिया स्टेशन पर लाइन नंबर-05 (प्लेटफॉर्म-3) पर स्थित वॉशेबल एप्रन को…
- उदन्ती सीतानदी टाइगर रिजर्व के अंतिम बचे वन भैंसे छोटू की शुद्धता जांच की मांग पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) ने अपर मुख्य सचिव (वन) को लिखा भविष्य में सिंघवी के पत्रों का संज्ञान न ले। सिंघवी ने इसे लोकतंत्र में उनकी आवाज दबाने की कोशिश बताया।रायपुर 18 मार्च/ वर्षों से उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व में रखे गए वन भैंसे छोटू को वन विभाग द्वारा उदंती का…
पशुओं के लिए गयी थी चारा के लिए घास लेने मिली जानकारी के मुताबिक, बताया जाता है परमालपुर गांव की दो महिला पशुओं के लिए घास गढ़ने के लिए भैंसही गांव के सिवाना में गयी हुई थी।शनिवार दोपहर 3 बजे बारिश शुरू हुई तो वह दोनों बारिश से बचने के लिए भागने लगी।इसी बीच बारिश के साथ आकाशीय बिजली दोनों महिलाओं पर गिरा। जिसमें कौशल्या देवी की मौके पर ही मौत हो गयी। वही आशा कुंवर घायल हो गयी।

घटनास्थल पर मचा चीख पुकार – घटना की सूचना पर घटनास्थल पर लोगो की काफी भीड़ जुट गई।वही घटनास्थल पर परिजनों के पहुँचने के बाद चीख पुकार मच गया और रो रो कर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना पर भगवानपुर थाना के एएसआई संजीव कुमार पुलिस बल के साथ पहुँच गए। जिसके बाद कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना की सूचना पर भगवानपुर पंचायत के मुखिया गब्बर मियां भी पहुँचे थे। जो पोस्टमार्टम कराने के लिए परिजनों के साथ भभुआ सदर अस्पताल भी गए।

मृतक महिला के है एक बेटा व तीन बेटियां – मृत महिला के वृद्ध ससुर रामकुंवर पाल ने बताया कि मृतका के कुल 4 बच्चे हैं। जिनमें उषा कुमारी 15 वर्ष, चंदन कुमार 12 वर्ष, चांदनी कुमारी 9 वर्ष तथा ज्योति कुमारी 6 वर्ष नाम शामिल है। घटना के बाद मृत महिला के बच्चों तथा उसके अन्य सगे संबंधियों की चीख-पुकार की आवाज परमालपुर गांव के साथ-साथ भगवानपुर-भभुआ पथ पर काफी देर तक गूंजती रही। इस बीच सड़क किनारे पड़े हुए शव के पास मृत महिला के बच्चों को लोगों द्वारा समझाया बुझा कर शांत कराते हुए धैर्य रखने के लिए कहा जा रहा था।
मृतका के पति अधौरा पहाड़ी में चराते है भेड़ – मृत महिला के ससुर राजकुंवर पाल ने बताया कि मृत महिला का पति प्रभु पाल पिछले कुछ दिनों से भेड़ों को चराने के लिए अधौरा थाना क्षेत्र के पहाड़ी सिवान में गया है। जहां की किसी भी मोबाइल का नेटवर्क काम नहीं करता। ऐसे में मृत महिला के पति से बहुत जल्द संपर्क साध पाना असंभव है। हालांकि मृत महिला के पट्टीदारों के कुछ सदस्य घटना की जानकारी देने के लिए मृत महिला के पति को जानकारी देने के रवाना हो गए।
बोले तेगबहादुर सिंह प्रभारी – इस संबंध में भगवानपुर सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर तेगबहादुर सिंह ने बताया कि आकाशीय बिजली से झुलसकर एक घायल हुई है। जिसका डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है। वह घायल महिला खतरे से बाहर और सुरक्षित है।
