भभुआ कैमूर (बंटी जायसवाल)। कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड के रामगढ़ गांव के पवरा पहाड़ी पर स्थित अति प्राचीन माता मुंडेश्वरी का मंदिर है। जहां रविवार को बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय सपरिवार माता मुंडेश्वरी का दर्शन पूजन करने के लिए पहुंचे थे। लेकिन कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर किए गए लॉकडाउन के बाद दूसरी बार जो माता मुंडेश्वरी का मंदिर बंद हुआ वह आज तक मन्दिर बंद ही है और श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन पर पूरी तरह से अभी रोक लगी हुई है। बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के पहुंचने पर माता मंदिर के गर्भगृह नहीं खोला गया। बल्कि डीजीपी एवं उनके परिवार ने मंदिर के बाहर से ही माता मंदिर का दर्शन पूजन किया और मंदिर के पुजारियों ने उन्हें दर्शन पूजन विधि विधान से कराया।

मिली जानकारी के मुताबिक, डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के मुंडेश्वरी धाम स्थित वन विभाग के सर्किट हाउस में पहुंचते ही उन्हें कैमूर पुलिस के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने डीजीपी को मां मुंडेश्वरी की प्रतिमा की फोटो भेंट करते हुए उनका स्वागत किया। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने मां मुंडेश्वरी की दर्शन पूजन कर धाम से नीचे उतरने के बाद वन विभाग के सर्किट हाउस में लौटते समय मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि बिहार में अभी भी कोरोना का संकट चल रहा है।
कोरोना काल में कैमूर जिला बिहार उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित है। जहां के बॉर्डर पर दूसरे राज्यों में कमाने के लिए गए लोगों का आने का सिलसिला चल रहा था तो बाहर से आने वाले लोगों को उनके घर तक सरकार द्वारा सुविधाएं के माध्यम से पहुंचाया गया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाली है। जिसके विधि व्यवस्था की समीक्षा को लेकर यहां कैमूर जिले में सरकारी दौरा पर आया हूं।
यहां विधि व्यवस्था की समीक्षा करने के दौरान पदाधिकारियों से हालचाल लिया गया और चुनाव संबंधी चर्चा किया गया। इसके साथ ही जब मीडिया ने पूछा कि मंदिर बंद है तो दर्शन पूजन कैसे हुआ।
उन्होंने कहा कि मैं मंदिर के गर्भ गृह में नहीं गया था। बल्कि बाहर से ही माता की दर्शन पूजन किया गया है। उनके साथ उनके परिवार के लोग भी थे। मिली जानकारी के मुताबिक, माता मंदिर के दर्शन पूजन करने के बाद डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे चैनपुर के हरसू ब्रह्म धाम दर्शन के लिए निकल पड़े। डीजीपी के पहुँचने के दौरान शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी, भभुआ एसडीपीओ सुनीता कुमारी, मोहनियां एसडीपीओ रघुनाथ सिंह, भगवानपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी, पुलिस जवान तैनात रहे। #यह भी खबरें हेडिंग पर क्लिक कर पढ़े …
- जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने जिला मुख्यालय में किया ध्वजारोहणदेशभक्ति से सराबोर रहा सांस्कृतिक कार्यक्रम साइबर जागृति अभियान के तहत वित्त मंत्री ने सेल्फी लेकर दिया जागरूकता का संदेश रायगढ़…
- 15 अगस्त पर रायगढ़ पुलिस में देशभक्ति का उत्साह, जिला पुलिस कार्यालय और थाना-चौकियों में शान से लहराया तिरंगारायगढ़। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायगढ़ पुलिस द्वारा जिला पुलिस कार्यालय…
- खरसिया में HPCL के नाम पर नकली हाइड्रोलिक ऑयल बेचने का आरोप, दुकानदार के खिलाफ अपराध दर्जरायगढ़. खरसिया शहर में नामी कंपनी HPCL (हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड) के ब्रांड का कथित तौर पर डुप्लीकेट उत्पाद बेचने…
- स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक रूट प्लान, आमजन, वीआईपी एवं स्कूली वाहनों के लिए अलग-अलग रूट और पार्किंग व्यवस्था, सुगम यातायात एवं सुरक्षित आवागमन के लिए यातायात पुलिस की विशेष व्यवस्थारायगढ़ । स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को ध्यान में रखते हुए रायगढ़…
- साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान” “छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त बनाने के संकल्प के साथ, छत्तीसगढ़ पुलिस का अभियान, देश के सबसे अनोखे, इनोवेटिव और ट्रेंडी सोशल मीडिया अभियानों में से एकरायगढ़ : प्रदेशवासियों को साइबर क्राइम के विरुद्ध, जागृत एवं सुरक्षित करने के उद्देश्य से, छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से…
- सम्बलपुरी मण्डल में तिरंगा यात्रा बड़े हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न, भारत माता की जय” के नारों से गूंजा पूरा क्षेत्रसम्बलपुरी। केंद्र सरकार के “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत आज सम्बलपुरी मण्डल में तिरंगा यात्रा का आयोजन बड़े ही…
- रिमझिम बारिश में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति से सराबोर हुआ रायगढ़, 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब, वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी हुए शामिलरायगढ़ । वंदे मातरम् की भावना को समर्पित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आज जिला मुख्यालय रायगढ़ में रिमझिम बारिश…
- रायगढ़ चिकित्सा महाविद्यालय भवन एवं चिकित्सालय भवन में विभिन्न मरम्मत, निर्माण कार्यों हेतु 50 करोड़ रूपए का मिला अनुमोदन, शीघ्र ही शुरू होगी मेडिकल कालेज अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिये कीमोथेरेपी की सुविधारायगढ़. स्व. लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में आज छत्तीसगढ़ आरोग्य चिकित्सा शिक्षण एवं अनुसंधान समिति की साधारण सभा (स्वशासी…
- Raigarh News:तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार जगरसाय राठिया को कुचला, मौके पर ही मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा, आरोपी चालक गिरफ्ताररायगढ़। रायगढ़ जिले में गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से स्कूटी से अपने गांव लौट रहे एक ग्रामीण…
- सीआईएसएफ जवानों को साइबर ठगी के नए तरीकों से किया जागरूक, थाना प्रभारी ने बताए बचाव के उपाय, फर्जी KYC से लेकर डिजिटल अरेस्ट तक, साइबर फ्रॉड के नए तरीकों की दी जानकारीरायगढ़ । साइबर अपराधों से बचाव को लेकर रायगढ़ पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में…
- सड़क हादसों पर अंकुश लगाने यातायात पुलिस की पहल, ब्लैक स्पॉट का किया गया निरीक्षण, वाहन चालकों को दूर से नजर आएंगे दुर्घटना संभावित स्थान, लगाए गए रिफ्लेक्टिंग रेडियमरायगढ़। जिले में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने रायगढ़ पुलिस द्वारा लगातार…
