पानी की समस्या से जूझ रहे शासकीय कर्मचारी,आवासीय परिसर में पानी को तरस रहे, ज्ञापन सौंपकर पानी की समस्या दूर करने की मांग पर अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

by Kakajee News

रायगढ़. आवासीय परिसर केलो परियोजना निर्माण शाखा पुसौर में आबंटित विभिन्न आवास में विभिन्न विभाग के शासकीय कर्मचारी निवासरत हैं। इस आवासीय परिसर में गत माह से पानी की काफी समस्याएं बनी हुई है। इससे लोग यहां काफी परेशान हैं। इसे लेकर अप्रैल माह में केलो परियोजना, निर्माण उप संभाग 3 आवासीय परिसर के अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया था, पर आज पर्यांत यहां पानी की समस्या को अधिकारियों ने दूर करना भी मुनासिब नहीं समझा। सिर्फ आश्वसन मात्र देकर अपने कत्तव्यों से इत्तीश्री कर ली गई। आवासीय परिसर में रहने वाले शासकीय कर्मचारियों ने बताया कि यहां पीने के लिए अब पानी की भी व्यवस्था नहीं है, पूर्व में उसमें लाल रंग का गंदा बदबूदार पानी आ रहा था। विगत कई दिनों से यही स्थिति बनी हुई थी। इससे यहां निवासरत लोगों के बीच किसी बिमारी की भी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अलग अलग माध्यमों व दुरभाष से कई बार अनुविभागीय अधिकारी केलो परियोजना को अवगत कराया गया तथा आश्वसन मिलने के बाद भी आज पर्यांत समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। शासकीय कर्मचारियों का कहना है कि इस भीषण गर्मी में जहां पानी की नितांत आवश्यक्ता है। वहां अब यह स्थिति है कि कालोनी परिसर में किसी को भी पेय जल नहीं मिल पा रहा है। इससे हर कोई यहां परेशान हैं और अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं है। आवासीय परिसर में रहने वाले शासकीय कर्मचारियों ने बताया कि अनुविभागीय अधिकारी केलो परियोजना को मोबाइल व अन्य माध्यम से ज्ञापन सौंपकर पानी की समस्या दूर करने की मांग की गई है।

Related Posts

Leave a Comment