338
हाथी एक विशाल प्राणी हैं। अगर वह कहीं फंस जाए तो उसे निकालना आसान काम नहीं है। कर्नाटक में बांदीपुर टाइगर रिजर्व के मोलेयूर रेंज में एक हाथी कीचड़ के एक मैदान में फंस गया था जिसे अधिकारियों न बड़े प्रयासों के बाद बाहर निकाला। इस वाकये को रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर डाल दिया गया जो कुछ देर में ही वायरल हो गया। हाथी इतनी बुरी तरह फंसा है कि उसे हिलने-डुलने के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। उसने अपने पैर हिलाने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका। इसके बाद अधिकारियों ने हाथी को धीरे-धीरे धक्का देने के लिए एक जेसीबी लोडर को बुलाया और उसकी मदद से हाथी को बाहर निकाला।
