अगले 24 घंटों में बहुत गंभीर तूफान में बदल जाएगा चक्रवात यास, कई इलाकों में रेड अलर्ट

by Kakajee News

चक्रवाती तूफान के खतरा को देश के पूर्वी तटों पर मंडरा रहा है। पश्चिम बंगाल और ओडिशा में इस भीषण तूफान के दस्तक देने की भविष्यवाण की गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटे में यार बहुत गंभीर तूफान में बदल जाएगा। 26 मई को यास के ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों से टकराने की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार को कहा कि इस दौरान 155 से 165 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद है जो 185 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती है।
चक्रवात से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए तमाम तरह की तैयारियां पहले से की गई हैं। तटों के पास रहने वाले लोगों को घरों से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। नैसेना, राष्ट्रीय आपदा दल समेत तमाम टीमें बचाव कार्य के लिए तैयार हैं। इसके अलावा गृह मंत्रालय ने चक्रवात से प्रभावित होने वाले राज्यों को आश्र्वासन दिया है कि मंत्रालय उनकी सहायता 24 घंटे तैयार रहेगा।
ओडिशा में आईएमडी ने कहा, हम कल जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, भद्रक और बालासोर में 150-160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक हवा चलने की उम्मीद कर रहे हैं, दोपहर तक भूस्खलन की संभावना है। हमने धामरा और पारादीप बंदरगाहों के लिए सबसे ज्यादा खतरे की चेतावनी जारी की है
इसके अलावा मौसम विभाग ने कहा, रेड अलर्ट – आज और कल के लिए केंद्रपाड़ा, भद्रक, जगतसिंहपुर, बालासोर के लिए अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। ऑरेंज अलर्ट- मयूरभंज, जाजपुर, कटक, खोरदा और पुरी में आज भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है

Related Posts

Leave a Comment