6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद गला दबाकर कर हत्या, गमछे से खुला राज

by Kakajee News

हरियाणा के पलवल जिले में मुंडकटी थाना इलाके में 6 वर्षीय एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी शव को एक पेड़ की ओट में गड्ढे में फेंककर फरार हो गया। सोमवार को गुम हुई बच्ची की परिजन तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। मंगलवार दोपहर ताज भट्टा के नजदीक गड्डे से पुलिस ने बच्ची का शव बरामद किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पलवल के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। उधर, पुलिस ने शक के आधार पर इस मामले में 22 वर्षीय एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
मुंडकटी थाना एसएचओ प्रीतम ने बताया कि एमपी जिला छतरपुर के रहने वाला एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ यहां मेहनत-मजदूरी का काम करता है। बताया जाता है कि वह एक सड़क निर्माण का काम करने वाले ठेकेदार के अधीन काम करता है। कुछ ही दूरी पर एक अन्य युवक भी मजदूरी का काम करता था। सोमवार शाम को एमपी के रहने वाले व्यक्ति की 6 वर्षीय बच्ची अचानक खेलते-खेलते कहीं गायब हो गई। गायब होने के बाद बच्ची को काफी तलाश किया गया, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। परिजन रातभर बच्ची को ढूंढते रहे, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा।
मंगलवार दोपहर बच्ची का शव ईंट भट्ठे के पास झाड़ियों में एक पेड़ के नीचे गड्डे से बरामद किया गया। वहां से एक गमछा भी पुलिस ने बरामद किया। मामले की जांच करते हुए इसके आधार पर पुलिस ने वहां मजदूरी का काम करने वाले एमपी के ही रहने वाले 22 वर्षीय आनंद नामक एक युवक को पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में ले लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने पूरी बात उगल दी।
पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पलवल के सरकारी अस्पताल भेज दिया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह बच्ची को खाने की चीज दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था। जहां पहले उसने बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार उसके खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

Leave a Comment