छत्तीसगढ़ के इस जिले में दिखा चक्रवात का खासा असर, छाया घना कोहरा

by Kakajee News

अंबिकापुर। सरगुजा संभाग में ‘यास’ चक्रवात का असर देखा जा रहा है। मैनपाट में तेज हवा के साथ घना कोहरा छा गया है। ताउते चक्रवात के सोमवार रात गुजरात के तट पर दस्तक देने के बाद कई राज्यों में भारी बारिश हुई है। इससे पहले यह चक्रवात पूरे पश्चिमी तट को प्रभावित कर चुका था। अरब सागर के तटीय इलाकों में आये चक्रवाती ‘ताउते’ की वजह से छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के विभिन्न हिस्सों में रूक-रूक कर बारिश हुई तथा तेज ठंडी हवाएं चली। इससे दोनों प्रदेश के कई भागों में गर्मी से राहत मिल गई और मौसम सुहावना हो गया है।

Related Posts

Leave a Comment