सात फेरे से पहले हुई दुल्हन की मौत, दूल्हे ने छोटी बहन से की शादी, जानें क्या है पूरा मामला

by Kakajee News

उत्तर प्रदेश में इटावा के भरथना इलाके के समसपुर से एक अकल्पनीय घटना सामने आई है। यहां शादी समारोह मे ही सात फेरों से पहले दूल्हन की हार्ट अटैक से दर्दनाक मौत हो गई। दुल्हन की मौत के बाद दोनों पक्षों में सहमति और उसकी छोटी बहन की शादी करा दी गई। बहन जो कुछ देर पहले तक दूल्हे को जीजा कह रही थी, उससे आनन फानन में उसकी शादी हो गई।
शादी कार्यक्रम विधिवत हिन्दू रीति रिवाज के साथ सम्पन्न हो रहा था। बरात आई। खूब स्वागत सत्कार हुआ। दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को स्टेज पर जयमाला पहनाई दुल्हन की मांग भरी जा चुकी थी। अब सात फेरों का टाइम था। रात के करीब ढाई बजे मंडप में सात फेरों की तैयारी चल रही थी। दुल्हन मंडप में थी। तभी वह अचानक बेहोश हुई और मंडप में ही तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि दुल्हन को हार्ट अटैक आ गया था जिसके बाद उसकी मौत हो गई। दुल्हन की मौत के कुछ ही देर में दोनों पक्षों में ने बात रखी कि उसकी छोटी बहन के साथ जल्दी से शादी की रस्मों को करा दिया जाए। सहमति के बाद मृत दुल्हन की बहन दुल्हन बनी और आनन फानन में उसकी शादी हो गई। बेहद गम के बीच मृत दुल्हन की छोटी बहन को दूल्हे के साथ विदा कर दिया गया।

Related Posts

Leave a Comment