315
आपकी शादी का दिन आपके जीवन का सबसे खुशहाल दिन माना जाता है। आप चाहते हैं कि इस दिन सबकुछ एक दिन परफेक्ट होना चाहिए। हाल ही में सोशल मीडिया पर इसी तरह की शादी की एक वीडियो खूब वायरल हो रही है। शादी के बंधन में बंधा एक जोड़ा सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है और वायरल हो रहा है। इनके वायरल होने की वजह है इनकी खुशी। असल में शादी वाले दिन दुल्हन खुशी में झूम उठी और खुशी में दुल्हे को किस कर लिया। वीडियो में दुल्हन की खुशी साफ देखी जा सकती है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही दुल्हा कुबूल है कहता है वैसे ही दुल्हन खुशी से कूद जाती है। जोड़े के विवाह समारोह का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर रोमांटिक क्यूट प्रिंस’ नाम के एक पेज द्वारा पोस्ट किए जाने के बाद वायरल हो गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है, “हैप्पीएस्ट वाइफ एवर”।
