Breaking : मोहनियां से RJD की संगीता कुमारी ने BJP के निरंजन राम को 10970 मतों से हराया

by Kakajee News

भभुआ/कैमूर। कैमूर से बड़ी खबर आ रही है। जहां बिहार विधानसभा चुनाव के मतगणना में कैमूर जिले के मोहनिया से आरजेडी ने बीजेपी को हरा जीत दर्ज किया है। बताया जाता है कि, मोहनियां विधानसभा से राजद की प्रत्याशी ने 10970 वोटों से बीजेपी के प्रत्याशी को हरा कर कब्जा जमायी। मोहनियां में महागठबंधन के प्रत्याशी ने लालटेन को जलाया है। 204 मोहनियां विधानसभा के बीजेपी के विधायक व प्रत्याशी निरंजन राम को 48887 वोट मिला है।

वही राजद से प्रत्याशी संगीता कुमारी को 59857 वोट मिला। रालोसपा की प्रत्याशी सुमन देवी को 39521 वोट मिला। मोहनियां विधानसभा चुनाव के मतगणना मोहनियां के बाजार समिति में हो रहा है। मोहनियां विधानसभा चुनाव के मतगणना के दौरान शुरुआत राउंड से ही राजद आगे बढ़त बनाई हुई थी। अंत में 29 राउंड तक राजद के संगीता कुमारी ने आगे लीड करते हुए बीजेपी के निरंजन राम को हराया।

लेकिन तीसरे नंबर पर रालोसपा की प्रत्याशी सुमन देवी भी संघर्ष करती हुई नजर आयी है। बताया जाता है कि मोहनियां सुरक्षित विधानसभा सीट में आता है। चुनाव से पहले ही बीजेपी के विधायक प्रत्याशी निरंजन राम को जनता ने विरोध भी किया था। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गयी है।

Related Posts

Leave a Comment