सारंगढ़।युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कोको पाढी के 2 साल बेमिसाल पूर्ण होने पर के अवसर पर आज युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरजीत विक्की आहूजा एवं सारंगढ़ विधानसभा अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता जी के निर्देशानुसार मास्क वितरण कर लोगों को जागरूक कर सारंगढ़ विधानसभा के ग्राम पंचायत दुर्गापाली एवं गोढ़ीहारी में मास्क वितरण किया गया । मास्क वितरण करने के दौरान मुख्य रुप से युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता ,महासचिव लल्लू निषाद ,जनपद पंचायत सदस्य रामेश्वर (नोनो )गोढ़ीहारी दुर्गापाली सरपंच शशि पटेल, गोडीहरी सरपंच आनन्द अरिल्ले,युवा कांग्रेस ब्लॉक संयोजक नवीन यादव , ब्लॉक संयोजक रामेश्वर चंद्रा ,कुमार सिदार श्रीराम यादव शिव ,धनी राम जायसवाल आदि साथियों की उपस्थित रही।