332
(शशि कोन्हेर)
केशकाल। केशकाल घाटी के पास हुई सड़क दुर्घटना में दंतेवाड़ा के डिप्टी कलेक्टर समेत तीन गंभीर रूप से हुए घायल।
दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि ट्रक से टकराने पर स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए. और सभी घायल गाड़ियों में फंसे थे जिन्हें बमुश्किल 1 घंटे में निकाला जा सका
घटना शुक्रवार की देर रात केशकाल क्षेत्र के बटराली गांव के पास की बताई जा रही है।
डिप्टी कलेक्टर श्री मुकेश कुमार गोंडा कुछ लोगों के साथ स्कॉर्पियो से बिलासपुर आ रहे थे
इसी बीच केशकाल घाटी में उनकी गाड़ी को सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने जबरदस्त ठोकर मार दी
सभी घायलों को पहले ग्रामीणों की मदद से कोंडागांव के अस्पताल और फिर वहां से रायपुर भेजा गया
