by Kakajee News

रायपुर के माना इलाके में शुक्रवार को चौकीदार की मिली लाश ,लाखों रुपयों की चोरी की सूचना देने वाले चौकीदार की हत्या ?

रायपुर।रायपुर के माना इलाके में शुक्रवार को एक युवक की लाश बनरसी इलाके की शराब दुकान के पिछले हिस्से में मिला है।
लाश यहां जालीदार बाउंड्री के ऊपर बंधे एक फंदे से लटकी हुई थी।
शराब दुकान के इस पिछले हिस्से में अक्सर कुछ लोग शराब पीने पहुंचते हैं, उनकी नजर इसपर पड़ी तो मामला पुलिस के पास पहुंचा। जब जांच टीम लाश की शिनाख्त करने पहुंची तो एक नया खुलासा हुआ।
लाश उस चौकीदार की थी जिसने 23 मई को माना इलाके में हुई 30 लाख की चोरी की खबर पुलिस को दी थी।
फिलहाल पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और अब इस मौत की जांच की जा रही है।
जिस युवक की लाश पुलिस ने बरामद की है उसका नाम प्रकाश सिंह ठाकुर था।
मूलत: कवर्धा का रहने वाला प्रकाश माना के MM फिश कंपनी में बतौर चौकीदार काम कर रहा था। 22 मई की रात कंपनी के दफ्तर में लॉकर में रखे 30 लाख रुपए की चोरी घटना हुई थी।
लगातार पुलिस प्रकाश से भी पूछताछ कर रही थी। कई बार इसे थाने ले जाया गया। 30 मई को अचानक प्रकाश लापता हो गया था।
फिश कंपनी के लोगों की भी उसकी कोई खबर नहीं मिल रही थी और अब अचानक शुक्रवार को मिली इसकी लाश कई तरह के सवालों को जन्म दे रही है।

Related Posts

Leave a Comment