टेंपो का अगला चक्का निकल कर पलटा, चालक सहित आधा दर्जन लोग घायल, भभुआ से जा रहे थे वाराणसी

by Kakajee News

भभुआ/कैमूर।सोमवार को भभुआ थाना क्षेत्र के सिकठी गावं से वाराणसी जाने के दौरान चैैनपुर के अवखरा के पास टेंपो का अगला चक्का निकलने से पलट गयी। जिसमें चालक सहित सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद लोगो द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार शुरू किया गया है।

वही इस घटना में चालक व एक युवक गंभीर रूप से घायल बताये जाते है। मिली जानकारी के मुताबिक, सिकठी गाँव के शिवबचन राम के 20 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार गाँव से टेंपो को रिजर्व कर के वाराणसी जा रहा था। जिसमें आधा दर्जन लोग सवार थे। इस बीच बीच रास्ते में चैनपुर के अवखरा गांव के पास अचानक टेम्पू का अगला चक्का निकल गया।

जिसमें टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। लेकिन उसमें सवार आधा दर्जन लोगों को हल्की चोटें आई।वही टेंपो चालक व सिकठी गाँव निवासी छोटू कुमार गंभीर रूप से घायल होना बताया जाता है। घटना के लोगों द्वारा घायलों को भभुआ सदर अस्पताल में ले जाया गया। जहाँ घायलों का इलाज किया जा रहा है। 

Related Posts

Leave a Comment