‘एसपी साहब की पत्‍नी को ज्‍वेलरी खरीदनी है…’, बोलकर नकली पुलिसवालों ने लूट लिए जेवर

by Kakajee News

बस्ती के वाल्टरगंज थानांतर्गत भिटिया चौराहा स्थित एक सराफा की दुकान पर बुधवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े जेवरात की छिनैती की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस कर्मी बन आए बदमाशों ने दुकान से सोने का एक कान का झाला व एक लॉकेट झटके से छीना और जब तक दुकानदार कुछ समझ पाता, तीनों बाइक पर सवार हो फरार हो गए। सूचना पर सीओ सिटी आलोक प्रसाद, एसओ पुरानी बस्ती, एसओ वाल्टरगंज फोर्स समेत पहुंचे और बदमाशों को ट्रेस करने का प्रयास शुरू कर दिया है।
इसी थाने के भिटिया चौराहे पर नंदलाल सोनी सराफा की दुकान चलाते हैं। उनके अनुसार एक व्यक्ति बुधवार को दुकान खुलने के बाद पैदल ही आया और कुछ ज्वैलरी खरीदने को कहा। इसी बीच बाइक से दो लोग और दुकान पर पहुंचे। खुद को पुलिस विभाग का कर्मी बताते हुए कहा कि पुलिस अधीक्षक की पत्नी को जेवर खरीदना है। इसके बाद दुकानदार को मोबाइल देकर बोले कि लो कप्तान साहब से बात करो। इसके बाद तीनों ज्वेलरी देखने लगे और अचानक झटके से सोने के करीब दस ग्राम के दो जेवर हाथ में लेकर तीनों एक ही बाइक पर बैठकर फरार हो गए। बदमाशों की धरपकड़ में स्वॉट टीम को भी लगाया गया है।

Related Posts

Leave a Comment