जब अजगर को ही किंग कोबरा ने निगला, देखकर हैरान हो गए लोग…

by Kakajee News

जीव जंतुओं को निगलने के लिए चर्चित अजगर को ही कोई सांप निगल ले, यह सुनकर सहज विश्वास नहीं होता। मंगलवार को वाल्मीकिनगर में कुछ ऐसा ही हुआ।
वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना वन प्रमंडल दो से सटे गोल चौक से नजदीक मंगलवार शाम बिसहां गांव में कोबरा ने अजगर के बच्चे को निगल लिया।
वाल्मीकि नगर पंचायत के पूर्व उप मुखिया कौलेश्वर शर्मा के घर के समीप 15 फीट लंबा किंग कोबरा पहुंच गया था। अजीब आवाज सुनकर लोग वहां पहुंचे तो देखा कोबरा अजगर को निगल रहा था। हालांकि अजगर बच्चा था। सूचना पर पहुंचे वाल्मीकिनगर रेंजर महेश प्रसाद ने रेस्क्यू टीम को घटनास्थल पर भेजा। वन कर्मी के पहुंचने से पहले ही कोबरा अजगर को निगल चुका था। मशक्कत के बाद वन कर्मी उसका रेस्क्यू कर सके। टाइगर रिजर्व के फील्ड बायोलॉजिस्ट सौरभ वर्मा ने बताया कि किंग कोबरा दूसरे सांपों को निगल लेता है। यह विषैले प्रजाति का सांप है। छोटा अजगर निगलना उसके लिए आसान है। रेंजर ने बताया कि अजगर का बच्चा निगलने के कारण कोबरा सुस्त हो चुका था। उसे जटाशंकर वन क्षेत्र के कक्ष संख्या टी 2 में छोड़ दिया है।

Related Posts

Leave a Comment