शहर में अशांति फैलाने एवं दुकानदार से मारपीट के आरोपी कांग्रेस नेता शिवा नायडू, ऋषि कश्यप को कांग्रेस ने किया बाहर।

by Kakajee News

बिलासपुर -: विगत दिनों शहर में बड़ी घटना कांग्रेस के नेताओ द्वारा अंजाम दी गई , शहर के मध्य जबरिया दुकान खाली करने को लेकर दुकानदार से मारपीट करते हुए दुकान में तोड़फोड़ की जिस पर पुलिस कार्यवाही की गई ।

कांग्रेस की छवि को खराब करने को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रदेश प्रभारी संतोष कोलकुंडा ने शिवा नायडू अध्यक्ष बिलासपुर विधानसभा प्रभारी,ऋषि कश्यप महासचिव विधानसभा को तत्काल पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। कांग्रेस पार्टी ने कहा कि वो किसी भी आपराधिक मामले ला समर्थन नही करती है और इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो उसके आश्वस्त करती है ।

Related Posts

Leave a Comment