नाबालिग को नशीली दवा खिलाकर बॉयफ्रेंड समेत 4 आरोपियों ने बारी-बारी ​से किया दुष्कर्म, पुलिस ने तीन को दबोचा

by Kakajee News

रायपुर । राजधानी रायपुर में नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। बॉयफ्रेंड समेत 4 आरोपियों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। शिकायत के बाद पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं। पुरानी बस्ती पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार बॉयफ्रेंड ने नाबालिग लड़की को झांसे में लेकर सूनसान जगह में बुलाया। जहां अपने दोस्तों के साथ नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि बॉयफ्रेंड ने लड़की को नशीला पदार्थ खिलाया था। खाने के बाद लड़की बेहोश हो गई। जिसके बाद चार आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद पीड़िता ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। पुरानी बस्ती थाना में केस दर्ज कराया। पीड़िता को इलाज चल रहा है। मामले में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। पुलिस जल्द ही मीडिया को बयान देगी।

Related Posts

Leave a Comment