बड़ी भर्तियां: इन 11 सरकारी विभागों में निकलीं हैं 16000 से भी ज्यादा पदों पर नौकरियां, यहां देखें डिटेल्स

by Kakajee News

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए विभिन्न विभागों नें बंपर नौकरियां निकालीं हैं। बता दें कि यूपीएससी, आईबीपीएस, डीआरडीओ समेत 11 विभागों ने 16000 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। चयन प्रक्रिया के जरिए वैज्ञानिक, असिस्टेंट इंजीनियर, सीनियर रेजिडेंट आदि पदों पर नियुक्ति किया जाएगा। अगर आप भी सरकारी नौकरी ढूंढ रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकती है। पढ़िए…

बीआईएस वैज्ञानिक बी भर्ती 2021
भारतीय मानक ब्यूरो (बी. आई.एस.) भारत की राष्ट्रीय मानक निकाय ने इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए वैज्ञानिक बी के पदों पर नौकरियां निकालीं हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए कुल 28 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया 25 जून से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए बीआईएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं या इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

एचएसएससी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने पुलिस विभाग के कमांडो विंग (ग्रुप C) में पुरुष कांस्टेबल के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुल 520 रिक्तियों की घोषणा की गई है। हरियाणा पुलिस में शामिल होने के इच्छुक कक्षा 12वीं में उत्तीर्ण उम्मीदवार 14 जून से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

यूपीएससी एनडीए II
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार 29 जून तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं 400 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 5 सितंबर को आयोजित की जाएगी।

Related Posts

Leave a Comment