चोरी की भी हद है! पहले ही 50 बार पकड़ी जा चुकी महिला फिर हुई गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

by Kakajee News

महाराष्ट्र के मुंबई में वनिता गायकवाड़ नाम की 38 वर्षीय महिला को क्राइम ब्रांच के प्रोपर्टी सेल ने कथित तौर पर 2,500 डॉलर चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला पर विले पार्ले (पश्चिम) की रहने वाली एक फैशन डिजाइनर दीपिका गांगुली के घर चोरी के का आरोप है।
द इंडियन एक्सप्रेस ने बताया कि आरोपी महिला घरों में नौकरानी का काम किया करती थी और साल 2006 से लेकर अबतक चोरी के आरोप में 50 से अधिक बार गिरफ्तार होकर दोषी करार हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि महिला न पकड़े जाने के लिए अपना नाम बदलती रहती है। पुलिस ने कहा कि गायकवाड़ को विक्रोली से पकड़ा गया और उसके दो बच्चे हैं, जो उससे अलग-अलग रहते हैं। चोरी की जांच में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को स्कैन करने के बाद वनिता गायकवाड़ की पहचान की और उसे दबोच लिया। गायकवाड़ ने गांगुली से कहा था कि उसके वैरिफिकेशन डॉक्युमेंट खो गए हैं और वह कुछ दिनों में उन्हें जमा कर देगी। लेकिन काम पर रखने के 10 दिनों के भीतर ही उसने घर से पैसे चुरा लिए और गायब हो गई। प्रोपर्टी सेल के वरिष्ठ निरीक्षक शशिकांत पवार ने बताया कि “आरोपी महिला को अब तक 50 से अधिक बार गिरफ्तार किया जा चुका है। उसे कई बार दोषी ठहराया गया है।”

Related Posts

Leave a Comment