प्यार को बचाने की कोशिश में हथकड़ी में बंधा था ये कपल, 123 दिन में हो गया ब्रेकअप

by Kakajee News

प्यार किसी बंधन का मोहताज नहीं होता है, लेकिन खुद को हथकड़ी में बांधकर दुनियाभर में चर्चा का विषय बने यूक्रेन के प्रेमी जोड़े का बंधन 123 दिनों तक ही चला सका। हथकड़ी टूटने के साथ ही इनका प्यार भी टूट गया। इस अनूठे जोड़े ने अपने प्‍यार को बचाने के लिए खुद को ह‍थकड़ी में बांधा था।

प्यार को बचाने की कोशिश
यूक्रेन के रहने वाले इस प्रेमी जोड़े का नाम है अलेक्जेंडर और विक्टोरिया। दोनों ने अपने प्यार को बचाने के लिए एक अनोखा फैसला किया। एक साथ हर वक्त रहने के लिए इन्होंने अपने-अपने एक-एक हाथ में हथकड़ी लगा ली। दोनों हथकड़ी के सहारे एक दूसरे से बंध गए, लेकिन हर बीतते वक्त के साथ इनके बीच का कड़वापन आने लगा। धीरे-धीरे सच का सामना करना एलेंक्जेंडर और विक्टोरिया के लिए काफी मुश्किल होने लगा।

‘जो हमने किया उसे कोई न दोहराए’
अलेक्‍जेंडर ने बताया कि इस साल वेलेंटाइन डे के दिन यूक्रेन की राजधानी कीव में यूनिटी मूर्ति के सामने हमने खुद को जंजीरों में बांध लिया था। उन्होंने बताया कि विक्‍टोरिया ने शुरू में हथकड़ी पहनने के आइडिया का विरोध किया था लेकिन बाद वह राजी हो गईं। इस रिश्‍ते के टूटने पर विक्‍टोरिया बहुत दुखी हैं। वह कहती हैं, मैं समझती हूं कि यह हमारे लिए और दुनियाभर के प्रेमी जोड़े के एक अच्‍छा सबक है कि हमने जो किया उसे कोई दोहराए नहीं। विक्‍टोरिया ने कहा कि इन 123 दिनों के दौरान उन्‍होंने निजी पलों को सबसे ज्‍यादा मिस किया। उन्‍होंने शिकायत की कि जंजीरों में रहने के दौरान उनके ब्‍वॉयफ्रेंड ने उनका उतना ध्‍यान नहीं रखा जितना रखना चाहिए था।

ऑनलाइन नीलाम करना चाहते हैं हथकड़ी
दोनों अपनी हथकड़ी को ऑनलाइन नीलाम करना चाहता है और उससे मिले पैसे को दान करेगा। विक्‍टोरिया और एलेक्‍जेंडर की हथकड़ी को निकाले जाने की घटना को यूक्रेन के टीवी पर प्रसारित किया गया। दोनों जोड़े अलग होने के बाद भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। दुनिया में हथकड़ी में बंधकर इतने दिनों तक रहने वाला कोई जोड़ा नहीं है।

Related Posts

Leave a Comment