विधायक प्रकाश नायक ने 8 लोगों को दिलाई इलाज हेतु सहायता राशि

by Kakajee News

रायगढ़। संवेदनशील विधायक प्रकाश नायक के प्रयासों से जिले के 8 लोगों को उपचार हेतु मुख्यमंत्री स्वेच्छानूदान से राशि स्वीकृत हुई है। गम्भीर बीमारी से पीड़ित मरीजों ने विधायक प्रकाश नायक से इलाज हेतु मदद की मांग की थी। जिसे गम्भीरता से लेते हुए विधायक प्रकाश नायक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष प्रस्ताव आवेदन रखा था। मुख्यमंत्री ने भी विधायक से मिले प्रस्ताव को गम्भीरता से लेते हुए लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री स्वेच्छानूदान से राशि  स्वीकृति प्रदान की है। विधायक प्रकाश नायक के प्रयासों से जिन लोगों को उपचार हेतु सहायता राशि मिली है उनमें रामकुमार देवांगन कोतरारोड रायगढ़ को 70 हजार रुपये, श्रीमती अंजू ठेठवार बीडपारा को 1 लाख 50 हजार रुपये, विवेक श्रीवास्तव बोईरदादर को 78, 234 रुपये, कु अमिसा शर्मा को 1 लाख रुपये, रामकुमार देवांगन कोतरारोड को 70 हजार रुपये, विजय दुआन कंचनपुर बरमकेला को 1 लाख रुपये, दिगम्बर भोय टिनमिनी पुसौर को 2 लाख रुपये, सन्तोष कुमार यादव नगर पंचायत पथलगांव को 1 लाख 50 हजार रुपये स्वीकृत किया गया है। विधायक प्रकाश नायक के इस सद प्रयासों से इलाज करा रहे लोगों को काफी राहत मिली है। लोगों ने इस मदद के लिए विधायक प्रकाश नायक का तहे दिल से आभार माना है।

Related Posts

Leave a Comment