बुजुर्ग दंपति और उसकी बहु को खेत में बांधकर पीटा

by Kakajee News

शाजापुर। जिले के मोहना बरोदिया के बीजाना गांव में बुजुर्ग दंम्पति और उसकी बहु को खेत में बांध कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद राजनीति भी हो रही है।
वीडियो देखने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर इसे आदिवासियों और दलितों पर अत्याचार बताया। मुख्यमंत्री शिवराज पर हमला बोला है। वहीं कमलनाथ के ट्वीट के बार शाजापुर प्रशासन हरकत में आया और आनन फानन में खुद एसपी पंकज श्रीवास्तव नेविडियो जारी कर पूरे मामले को फर्जी बताया है। बता दें कि यह मामला 30 जून का है। वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले का उजागर हुआ है।

Related Posts

Leave a Comment