10-07-2021 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमे माननीय जिला सत्र न्यायाधीश श्री रमा शंकर प्रसाद अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ के निर्देशानुसार तहसील व्यवहार न्यायालय सारंगढ के खण्ड पीठ क्रमांक 13 पिटासीन अधिकारी श्री हरीश कुमार अवस्थी अपर सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति सारंगढ, खण्ड पीठ क्रमांक 14 श्री मोहित सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी व्यवहार न्यायाधीश ,खण्ड पीठ क्रमांक 15 श्री राकेश सिंह सोरी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी व्यवहार न्यायाधीश सारंगढ कुल तीन खण्ड पीठ का गठन किया गया था, जिसमे वर्चुअल एवं भौतिक रूप से उपस्थित होकर आपसी राजीनामा के द्वारा कुल 310 प्रकरण का निराकरण हुआ साथ ही तहसील विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष श्री हरीश कुमार अवस्थी के निर्देशन मे हेल्थ कैप का भी आयोजन किया गया लोक अदालत में उपस्थित अनेक पक्षकारों ने हेल्थ कैंप का उपयोग करते हुए अपने स्वास्थ्य की जांच कराई साथ ही न्यायधीश गण, एवं तहसील अधिवक्त संघ अध्यक्ष विजय तिवारी, तथा समस्त अधिवक्ता गण न्यायालय कर्मचारियों ने भी इस हेल्थ कैप का लाभ उठाए, इस कार्यक्रम मे सारंगढ स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक, एवं स्टाप , तहसील विधिक सेवा समिति सारंगढ से रविन्द्र कुमार बेहरा, पैरालिगल वालिटियर नारद प्रसाद श्रीवास, समस्त पक्षकार गण का सहयोग विशेष सराहनीय रहा ।
215
