सोनियानगर में जुआ खेल रहे 6 जुआरी पकड़ाए ,नकदी 6,900 की जप्ती

by Kakajee News

रायगढ़। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने जुआ खेल 6 जुआरियों को पकड़ा है। पकड़े गए जुआरियों से पुलिस ने लगभग 7 हजार रूपए की बरामद की है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कल रविवार को थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर के निर्देशन पर मुखबिर सूचना पर थाने के प्रकधान आरक्षक अनंत तिवारी हमराह आरक्षक हेमप्रकाश सोन, उत्तम सारथी, मनोज पटनायक द्वारा रात्रि गस्त दौरान सोनिया नगर गली में बिजली पोल के नीचे 52 पत्ती ताश से जुआ खेल रहे जुआडियान, परस मनेन्दर सिंह पिता एस0एस0 सिंह उम्र 25 वर्ष सा0 कोष्टापारा दरोगामुडा रायगढ ,प्रमेचंद देवागंन पिता बलदाऊ देवागंन उम्र 22 वर्ष सा0 कोष्टापारा रायगढ , दीपक भाटीया पिता बी0एस0 भाटीया उम्र 29 वर्ष् साकिन कोष्टापारा दरोगामुडा रायगढ , बलीयान सिंह पिता नेपाल सिंह उम्र 45 वर्ष सा0 दरोगामुड़ा कोष्टापारा रायगढ, श्याम गोरख पिता जगदीश गोरख उम्र 25 वर्ष सा0 कोष्टापारा दरोगामुड़ा को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिनके कब्जे सामने फड व पास से नगदी रकम 6,900 रूपये 52 पत्ती ताश की जप्ती की गई है। आरोपियों पर थाना कोतवाली में धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Related Posts

Leave a Comment