360
रायगढ़। रायगढ़ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली टीआई मनीष नागर और उसकी टीम ने शहीद चौक स्थित स्पा सेंटर में छापा मारकर आपत्तिजनक हालत में तीन युवती और एक युवक मिला चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं स्पा सेंटर के संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है आगे कार्यवाही चल रही है।
बताया जा रहा है कि शहर के शहीद चौक स्थित इस स्पा सेंटर में कई दिनों से स्पा सेंटर में मसाज का पार्लर चल रहा था। पुलिस ने यहां छापामार कार्रवाई करते हुए संदिग्ध स्थिति में मिले लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शूरू कर दी है।
