नई दिल्ली । देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कहर के बाद अब जब हालात संभल रहे हैं, तो डेल्टा+ वेरिएंट के फैल रहे मामलों ने एक बार फिर तीसरी लहर की चिंता बढ़ा दी है।
तीसरी लहर को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से देशभर में फिर से लॉकडाउन की खबरें वायरल हो रही है। वायरल हो रहे इन खबरों की सच्चाई के बारे में बताने जा रहे हैं।
एक #फर्जी तस्वीर में पीएम मोदी के हवाले से कोरोना की तीसरी लहर शुरु होने व लॉकडाउन लगाने का दावा किया गया है।#PIBFactCheck
पीएम द्वारा ऐसा कोई ऐलान नहीं किया गया है।
कृपया ऐसे भ्रामक संदेशों को साझा न करें।
कोरोना से बचाव के लिए कोविड उपयुक्त व्यवहार अवश्य अपनाएँ।
पीआईबी ने लॉकडाउन की खबरों का खंडन किया है। पीआईबी की फैक्ट चैक टीम ने इस दावे को अपनी जांच में फर्जी बताया है। पीआईबी की फैक्ट चैक ने ट्विटर पर लिखा, ‘यह दावा फर्जी है।
पीएम मोदी ने कोरोना की तीसरी लहर शुरू होने और लॉकडाउन लगाने के संदर्भ में ऐसी कोई घोषणा नहीं की है।’ साथ में PIB Fact Check ने लोगों से अपील की कृपया ऐसे भ्रामक संदेशों को साझा न करें। कोरोना से बचाव के लिए कोविड उपयुक्त व्यवहार अवश्य अपनाएं।
देश में अब कोरोना की तीसरी लहर की संभावना जताई जा रही है, जो लोगों के बीच खौफ पैदा कर सकती है। लोग कोरोना की संभावित तीसरी लहर के चलते डर के माहौल में जी रहे हैं।
साथ में तमाम तरह के भ्रम और अफवाहों से लोग और भी डरे हुए हैं। इस बीच दावा किया जा रहा है कि कोरोना की तीसरी लहर शुरू हो गई है और देशभर में लॉकडाउन लगाने की तैयारी की जा रही है। मगर इस दावे और भ्रामक खबरों से सचेत रहने को कहा गया है।
