घरघोड़ा शासकीय कालेज का नामकारण ओमप्रकाश राठिया के नाम पर हो – विजय डनसेना

by Kakajee News

घरघोड़ा……घरघोड़ा नगर पंचायत की आज सामान्य सभा बैठक मे घरघोड़ा के शासकीय नवीन कालेज का नामकरण स्व.चनेश राम राठिया के नाम का प्रस्ताव पास होते ही भाजपा नेताओं में आक्रोश देखने को मिला,नामकरण को लेकर विवाद शुरू हो गया है आज घरघोड़ा नगर पंचायत में सामान्य सभा की बैठक में एजेंडा क्रमांक 1 में नामकरण प्रस्ताव पास हुआ है जिसका भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति सदस्य ने विजय डनसेना ने घोर निंदा करते हुए आपत्ति दर्ज कराते हुए आने वाले समय विरोध प्रदर्शन करने की बात कही है ।

शासकिय नवीन कॉलेज महाविद्यालय भाजपा के शासन काल में तत्कालीन विधायक ओमप्रकाश राठिया जी के अथक प्रयास एवं मांग से तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी ने ग्राम सुराज अभियान तहत ग्राम छराटाँगर मे घोषणा की गई थी और वर्ष 2010- 11 में भाजपा सरकार मे यह कार्य स्वीकृत किया गया एवं निर्माण भी हुआ । नगर पंचायत घरघोड़ा द्वरा इस शासकीय कालेज का नाम स्व.श्री चनेश राम राठिया के नामकरण करने के प्रस्ताव ही गलत हैं इस प्रस्ताव को लेकर विवाद की स्थिति आ गई हैं अब भाजयुमो के प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य विजय डनसेना ने इस प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग की हैं अन्यथा युवा मोर्चा द्वारा आंदोलन किया जाएगा।

Related Posts

Leave a Comment