रायगढ़. पति की मारपीट, प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने के मामले में पुलिस ने जांच उपरांत पति के खिलाफ हत्या के लिए दुष्प्रेरित का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार जामगांव कोलाईबहाल में रहने वाला उमेश सहिस पिता जलप्रसाद सहिस उम्र 20 साल एक साल पहले हिमगिर, सुन्दरगढ (ओडिशा) की मुस्कान जामडुलिया को प्रेमजाल में फंसाकर उसको घर से भागकर अपने घर ले आया था, जिसे मुस्कान के माता पिता जामगांव आकर वापस घर ले गये थे। उसके बाद उमेश और उसके गांव के लोग दोनों की शादी करेंगे कहकर मुस्कान को जामगांव लेकर आये थे, जहां उमेश उसे पत्नी बनाकर रखा था। कुछ दिनों बाद ही मुस्कान को उमेश सहिस मारपीट करने पर मुस्कान अपने माता-पिता को बताई थी । करीब डेढ़ साल तक साथ रहने के बाद उमेश सहिस की मारपीट, प्रताड़ना से तंग आकर 22 जुलाई को मुस्कान जामगांव कोलाईबहाल में फांसी लगा ली, जिसे उसके ससुरालवाले केजीएच लेकर आए। डॉक्टर मुस्कान को मौत होना बताया। मर्ग जांच पर मृतिका के मायकेवालों के कथन पर उसका पति उमेश सहिस के लडाई झगडा, मारपीट करने से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेना पाए जाने से पर आरोपी उमेश सहिस पर धारा 306 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर आज रिमांड पर भेजा गया है।
