यहां भी है जंगली हाथियों का आतंक….फसलों व मकानों को पहुंचाया नुकसान, आधा दर्जन से अधिक गांव में अलर्ट जारी….पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में जंगली हाथियों का आंतक थमने का नाम नही ले रहा, जंगली हाथी आए दिन जंगलों से निकलकर ग्रामीणों के फसल व घरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। आलम यह है कि अब इस क्षेत्र के आधे दर्जन से भी अधिक गांव में अलर्ट जारी करके हाथियों से सावधानी बतरने मुनादी कराई गई है।


छत्तीसगढ़ प्रदेश के बालोद में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। यहां जंगली हाथियों के द्वारा फसलों और मकानों को पहुंचाया नुकसान, हाथियों के आतंक से 6 से ज्यादा गांव में अलर्ट जारी कर दी गई है। इस दफा हाथियों ने बालोद के मंगलतराई, जबकोहड़ इलाके में दाखिल हो कर फसलों और मकानों को नुकसान पहुंचाया है। इसके बाद हाथियों का दल अब यहां से गुरुर ब्लॉक के भेजाजंगली की ओर बढ़ रहे हैं। वन विभाग ने 6 से ज्यादा गांव में अलर्ट जारी किए हैं। इससे पहले भी बालोद में हाथियों की आमद हो चुकी है। वन विभाग ग्रामीणों को रिहायशी इलाकों में हाथियों की आमद को लेकर समझाइश दे रहे हैं।

Related Posts

Leave a Comment