प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड और ऑरेंज अलर्ट

by Kakajee News

भोपाल। मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। जिसके चलते नदी-नाले उफान पर है। वहीं कई गांव में बाढ़ के हालात बन रहे हैं। इधर मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के चलते रीवा और सिंगरौली में मकान गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने रीवा,सागर,भोपाल संभागों के जिलों समेत आगर और शाजापुर में भारी बारिश की संभावना जताई है। इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। इधर ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों समेत नीमच, मंदसौर में भारी से अति भारी की संभावना जताई है।

Related Posts

Leave a Comment