297
रायपुर। राजधानी रायपुर में आम लोगों की तो बात ही छोड़िए, यहां पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। आए दिन आम लोगों के साथ मारपीट चाकूबाजी के बाद अब पुलिस आरक्षक के साथ दुर्व्यवहार कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आरडीए कालोनी के पास स्थित चौक की है। वहां पहुंचे आरक्षक विनय सिंह ने मौके पर पहुंचकर सूचरक से जानकारी ली। इस पर सूचक ने बताया कि अज्ञात चार युवक चाकू लेकर शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे हैं।
इस पर पास ही में खड़े रेम्बो बाघ, दिलीप साहू व सागर से पूछताछ करने पर वे भड़क गए और आरक्षक की वर्दी का कलर पकड़ वर्दी को फाड़ते हुए मारपीट व गाली-गलौज करने लगे। विनय ने बताया कि आरोपियों ने चालक के साथ भी दुर्व्यवहार किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 332,186, 294, 506बी, 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
