रात में पड़ोसी निकालते थे तरह-तरह की आवाज, महिला ने सिखा दिया सबक

by Kakajee News

कई बार लोग पड़ोसियों से इस कदर परेशान हो जाते हैं कि उन्हें सबक सिखाना पड़ता है. ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां एक महिला ने अपने पड़ोसियों से बदला ले लिया। यह सब तब हुआ जब वे रात में अजीबोगरीब शोर मचाते रहते थे और महिला की नींद हराम कर देते थे, इतना ही नहीं वे रात भर म्यूजिक पार्टी करते थे। इसके बाद महिला ने यह फैसला लिया।

दरअसल, यह घटना ब्रिटेन की है। ‘द सन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 37 वर्षीय महिला अपने परिवार के साथ ब्रिटिश काउंटी वेल्स की एक खूबसूरत जगह पर छुट्टियां मना रही थी। कुछ दिन तक वहां सबकुछ ठीक रहा लेकिन अचानक एक दिन उन्हें हंगामा सुनाई दिया। पड़ोस में रुके एक ग्रुप ने रात भर तेज आवाज में म्यूजिक चलाया।

इसके बाद महिला के परिवार के बाकी लोग परेशान हो गए। महिला अपने बिस्तर से उठकर उन लोगों ने अनुरोध भी करने लगी लेकिन उन्होंने उसे अनसुना कर दिया। उन लोगों की वजह से महिला और उसके परिवार का कोई भी सदस्य सो नहीं सका। किसी तरह जब सुबह हुई तब जाकर उन लोगों ने शोर कम किया।

अगले दिन महिला ने उन सबको सबक सिखाने की भी ठान ली। महिला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया कि वहां से रवाना होने से पहले वह बदतमीज पड़ोसियों से बदला लेना चाहती थीं। महिला ने ब्रेड के कुछ टुकड़े पड़ोसियों मंगवाकर की छत पर बिखेर दिए। इसके बाद वो हुआ जिसकी कल्पना उन लोगों ने नहीं की होगी।
ब्रेड के टुकड़े को खाने के लिए बड़ी संख्या में सीगल पक्षी पड़ोसियों की छत पर मंडराने लगे। उनके शोर से पड़ोसियों के होश उड़ गए। सीगल पक्षी काफी शोर करते हैं और उस शोर में रहना मुश्किल होता है। फिलहाल महिला वहां से रवाना हो गई। इस पूरी घटना को महिला ने खुद अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है।

Related Posts

Leave a Comment