पानी के ऊपर दिखी गुलाबी डॉल्फिन, वीडियो देख हैरान हो गए लोग

by Kakajee News

कई बार लोग अचरज में पड़ जाते हैं जब उनको कुछ ऐसा दिख जाता है, जिसे पहले उन्होंने ना देखा हो। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक डॉल्फिन नजर आ रही है। इस डॉल्फिन की सबसे खास बात ये है कि यह गुलाबी रंग की है। इसकी खूबसूरती देखते ही बन रही है, दिलचस्प यह भी है कि डॉल्फिन समुद्र में अठखेलियां करती नजर आ रही है।

दरअसल, इस वीडियो को ट्विटर पर भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने शेयर किया है। उन्होंने वीडियो में क्रेडिट देते हुए कैप्शन लिखा कि अगर आपने गुलाबी डॉल्फिन नहीं देखी हो तो यहां देखिए। इसके बाद उन्होंने वीडियो को शेयर किया है। इस पंद्रह सेकंड के वीडियो में वह सब कुछ है जिसे देखकर कोई भी रोमांचित हो सकता है।

यह वीडियो किसी समुद्र का है। हालांकि यह कहां का वीडियो है, इस बात की जानकारी नहीं दी गई है। वीडियो में दिख रहा है कि एक गुलाबी डॉल्फिन समुद्र में गोता लगाती नजर आ रही है। डॉल्फिन पानी के ऊपर कलाबाजियां खाती हुई दिख रही है। कभी वह पानी के ऊपर आ जाती है तो कभी पानी के अंदर चली जाती है और अचनाक बाहर आती है।

वीडियो में डॉल्फिन को ऐसा करते देख लोगों को यकीन नहीं हो रहा है। फिलहाल यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लोग इसे शेयर कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। कोई इसे क्यूट बता रहा है तो कोई जबरदस्त बता रहा है। यहां देखें वीडियो..

Related Posts

Leave a Comment