रायगढ़. रायगढ़ शहर के मध्य स्थित रामभांठा संजय मैदान में स्थित कैलाश नाथ काटजू सरकारी स्कूल में के भीतर से खींचकर दो युवकों ने एक नाबालिग स्कूली बच्चे को क्लास रूम से बाहर निकाला और उसे चाकूओं से गोदकर मौत के धाट उतार दिया। और चाकू मारने के बाद दोनों फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहंुची और जांच शुरू कर दी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लगभग दो से ढाई बजे के बीच घटी जब रामभांठा मैदान के पास स्थित सरकारी स्कूल कैलाश नाथ काटजू के क्लास रूम में दो लड़के अचानक घुसते हैं और घुसने के बाद उन्होंने नाबालिग बच्चे को खींचते हुए बाहर निकालकर चाकूओं से गोद डाला। इस घटना में कोई बीच बचाव करता उससे पहले ही नाबालिग को चाकूओं से गोदकर दोनों आरोपी आराम से फरार हो गए। मृतक की उम्र लगभग 12 से 13 साल है और नाबालिग होनें के चलते उसका नाम नही दिया जा रहा है।

इस पूरी वारदात से रामभांठा इलाके में भारी दशहत व्याप्त है। चूंकि फिल्मी स्टाईल में हुई इस दर्दनाक हत्या से आसपास के लोग काफी भयभीत हैं। जानकारी मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने स्कूल के टीचरों तथा आसपास के लोगों से पूछताछ करके चाकू मारने वालों का सुराग लेना शुरू कर दिया है।
