स्टेडियम अंधरे में, खिलाड़ी परेसान

by Kakajee News

रायगढ़।जिले के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बनाया गया रायगढ़ स्डेडियम इन दिनों अव्यवस्था का शिकार हैं।सालों से इस स्टेडियम में ना तो कोई बड़े खेल का आयोजन हुआ है और ना ही यहाँ खिलाड़ियों के लिए कोच की नियुक्ति की गई हैं।वर्तमान में यहाँ आने वाले खिलाड़ी खुद पर ही निर्भर है।सुविधाओ के अभाव में धीरे धीरे ये स्टेडियम अपना पुराना स्वरूप भी खोता जा रहा है।बीते कुछ समय से यहाँ की बिजली व्यवस्था भी गड़बड़ा गई है जिसके कारण शाम होते ही यहाँ अंधरे में ही खिलाड़ी अपनी प्रेक्टिस करते है।इस दौरान अवांछित तत्वों का भी जमावड़ा यहाँ देखने को मिलता है।ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी कलेक्टर या बड़े अधिकारी को नही है, उनको इस मामले में कार्यवाही करने से परहेज है।कुछ दिन पहले प्रदेश के खेल मंत्री उमेश पटेल को भी पत्रकारों ने स्डेडियम को लेकर कई कदम उठाने के साथ साथ लाइट की कमी पर सवाल उठाए थे पर कलेक्टर के सामने हुए इस मामले में भी आज तक कोई पहल नहीं हुई।

Related Posts

Leave a Comment